1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. pilibhit stray bull attack mother child cctv

Pilibhit Stray Bull Attack : पीलीभीत में आवारा सांड का आतंक, मां और बच्ची पर हमला, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

Pilibhit stray bull attackS
पीलीभीत जिले में आवारा सांडों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा मामला कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र के 12 पत्थर चौराहे पर सोनालिका एजेंसी के सामने एक आवारा सांड ने महिला और उसकी ढाई साल की बच्ची पर हमला कर दिया। घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।
बीसलपुर इलाके में एक आवारा सांड घूम रहा था। इस आवारा सांड ने गोद में बच्ची लिए एक महिला पर अचानक हमला कर दिया। सांड ने अपने सींगों से महिला और उसकी ढाई साल की बच्ची को हवा में उछालकर फेंक दिया। हमले में महिला हाईवे के किनारे जा गिरी, जबकि बच्ची उछलकर बीच हाईवे पर गिर पड़ी।
 
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली दियोरिया कलां क्षेत्र के गांव जमुनिया निवासी गया प्रसाद वर्मा अपनी पत्नी उषा देवी (48 वर्ष) और ढाई साल की बच्ची त्रिरिस्का वर्मा को लेकर डॉक्टर के क्लीनिक पर जा रहे थे। जैसे ही महिला अपनी बच्ची को लेकर बाइक से उतरी, तभी वहां से गुजर रहे आवारा सांड ने मां-बेटी पर हमला करते हुए मासूम और उसकी मां को अपने सींगों से हाईवे पर फेंक दिया।
सांड के इस हमले में महिला हाईवे के किनारे गिर गई, जबकि बच्ची सड़क के बीच जा गिरी। संयोगवश उस समय वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। हालांकि जिस.जगह बच्ची को सांड फेंकता है, उसी जगह से ठीक दो सेकंड पहले एक ट्रक गुजर चुका था। अगर ट्रक कुछ सेकंड बाद गुजरता, तो बड़ी अनहोनी घटित हो सकती थी। स्थानीय लोगों ने दोनों को उठाकर बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की यह भयावह तस्वीरे पास लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई है। Edited by: Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल
अगला लेख
यूपी की महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच बना मिशन शक्ति, आधी आबादी के लिए साबित हो रहा है संजीवनी