1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. picketing of bride at grooms house

शादी के लिए नहीं पहुंचा दूल्हा, नाराज दुल्हन धरने पर बैठी

crime news
भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में लोग उस समय हैरान रह गए जब एक दूल्हा शादी करने के लिए दुल्हन के घर नहीं पहुंचा। नाराज होकर दुल्हन खुद ही दूल्हे के घर पहुंच गई और धरने पर बैठ गई।
 
इस बीच दुल्हन के पिता ने मथुरा गेट थाने में पर पहुंचकर केस भी दर्ज करा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि दूल्हे की ओर से दहेज की मांग की जा रही थी। दहेज की मांग पूरी नहीं होने के कारण वह उनकी बेटी से शादी करने नहीं आया।
 
शादी की मांग को लेकर दुल्हन का धरना अभी भी जारी है वहीं दुल्हन खुशबू का कहना है कि, जब तक मैं जिंदा हूं, धरने पर बैठी रहूंगी।
अगला लेख
अमेरिकी सांसद का बड़ा बयान, भारत पर CAATSA प्रतिबंध होगी बड़ी मूर्खता