सम्बंधित जानकारी
- यूपी में वोटिंग का 7वां और अंतिम चरण, 9 जिलों की 54 सीटों पर 46 प्रतिशत मतदान, जानिए कहां कितने प्रतिशत डले वोट
- Exit Poll Results 2022 LIVE update: यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में बनेगी किसकी सरकार, जानिए क्या कहता है एग्जिट पोल
- फिलीस्तीन में भारत के राजदूत मुकुल आर्य की रहस्यमयी मौत, दूतावास के अंदर मृत पाए गए
- मेडिकल छात्रों को बड़ा तोहफा, फीस को लेकर PM मोदी ने किया ऐलान
- आधी आबादी के साथ, सेहत और सुरक्षा की बात - International Women's day 2022
आपस में भिड़ लिए बीएसएफ के जवान, दोनों की हुई मौत
मुर्शिदाबाद। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बीएसएफ के 2 जवानों ने एक-दूसरे पर फायरिंग कर दी है। इस घटना में दोनों जवानों की मौत हो गई है। बता दें कि ये घटना मुर्शिदाबाद के जलांगी इलाके में हुई। दोनों जवानों के बीच विवाद हुआ था जिसके बाद उन्होंने बंदूक उठा ली और एक-दूसरे पर फायरिंग कर दी।
अधिकारियों ने बताया कि घटना भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित बीएसएफ के जलांगी कैंप में तड़के हुई। अधिकारियों के अनुसार दोनों को स्थानीय पुलिस ने तलब किया था जिसके बाद उनमें झड़प हो गई।
यह घटना पंजाब के अमृतसर में एक कैंप में बीएसएफ के 5 जवानों के मारे जाने के एक दिन बाद सामने आई है। अमृतसर की घटना में 4 अन्य पर गोली चलाने वाला जवान भी मारा गया।
