1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. One dead in firing between two communities in Manipur

मणिपुर में फिर हुई हिंसा, दो समुदायों के बीच गोलीबारी में एक की मौत

Violence again in Manipur
One dead in firing between two communities in Manipur: मणिपुर के इंफाल (Imphal) पूर्वी जिले में दो समुदायों के बीच मंगलवार को हुई गोलीबारी (firing) में 25 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इंफाल पूर्वी जिले में एक अन्य घटना में सेना का एक अधिकारी भी गोली लगने से घायल हो गया।
 
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी की यह घटना कांगपोकपी जिले की सीमा से लगे पुखाओ शांतिपुर में हुई। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान सगोलसेम लोया के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि उसे इंफाल के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। रविवार रात से पुखाओ और आसपास के पहाड़ी इलाकों में रुक-रुक कर गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं।
 
पुलिस ने बताया कि इंफाल पूर्वी जिले में विभिन्न स्थानों पर असामाजिक तत्वों द्वारा गोलीबारी किए जाने की सूचना मिलने के बाद अधिकारी सुरक्षाकर्मियों के साथ स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान गोली लगने से वह घायल हो गए।
 
पुलिस ने कहा कि जूनियर कमीशन अधिकारी को हेलीकॉप्टर से लीमाखोंग सैन्य अड्डे के अस्पताल ले जाया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मणिपुर में पिछले साल 3 मई से कुकी और मेइती समुदाय के बीच भिड़की हिंसा में अब तक 180 लोगों की जान जा चुकी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
MP के बैतूल में आदिवासी युवक से बर्बरता, उल्टा लटकाकर बेल्ट से पीटा