• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Assam rifles jawan shoots self after opening fire on colleagues in manipur
Last Updated : बुधवार, 24 जनवरी 2024 (13:09 IST)

असम राइफल्स के जवान ने साथियों पर चलाई गोलियां, किया सुसाइड

असम राइफल्स के जवान ने साथियों पर चलाई गोलियां, किया सुसाइड - Assam rifles jawan shoots self after opening fire on colleagues in manipur
Manipur news in hindi : मणिपुर के चंदेल जिले में असम राइफल्स के एक जवान ने अपने साथियों पर गोलीबारी करने के बाद आत्महत्या कर ली। इस घटना में कम से कम 6 जवान घायल हो गए।
 
पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार देर रात को साजिक तमपक इलाके में उस समय हुई जब असम राइफल्स के जवान ने अपने साथियों पर गोलियां चलाने के बाद खुद को गोली मार ली और उसकी मौत हो गई।
 
मणिपुर पुलिस ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को राज्य में चल रहे जातीय संघर्ष से नहीं जोड़ा जाना चाहिए क्योंकि घायलों में से कोई भी मणिपुर से नहीं है। तथ्यों का पता लगाने के लिए घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।'
 
अधिकारी ने बताया कि घायल कर्मियों का इलाज किया जा रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई गई है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
Gyanvapi Masjid: वजूखाना के सर्वेक्षण से इंकार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई टली