1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Omprakash Singh becomes new DGP of UP

ओमप्रकाश सिंह होंगे उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी

Omprakash Singh
लखनऊ। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के महानिदेशक ओमप्रकाश सिंह उत्तर प्रदेश के अगले पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) होंगे।
 
गृह विभाग के प्रमुख सचिव अरविंद कुमार ने रविवार को बताया कि 1983 बैच के आईपीएस अधिकारी ओमप्रकाश सिंह प्रदेश के अगले पुलिस महानिदेशक होंगे। वह सुलखान सिंह का स्थान लेंगे जो आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
 
तेज तर्रार और साफ-सुथरी छवि वाले अधिकारी सिंह इस वक्त सीआईएसएफ के महानिदेशक हैं। संभावना है कि वह सोमवार को पदभार ग्रहण कर लेंगे, तब तक अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) आनंद कुमार प्रदेश पुलिस प्रमुख का कार्यभार संभालेंगे। (भाषा) 
अगला लेख
मोदी बोले, युवा करेंगे नए भारत का निर्माण