सम्बंधित जानकारी
- ग्रेटर नोएडा के घरों में 2 महीने बाद होगी 85 क्यूसेक गंगाजल की आपूर्ति
- Twin Towers Demolition : टि्वन टावर ध्वस्त होने के बाद नोएडा में सफाई अभियान जोरों पर
- Supertech Twin Tower case : नोएडा के ट्विन टावर ढहाने के बाद 26 करप्ट अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, जारी हुई लिस्ट
- ट्विन टावर ध्वस्त : एमराल्ड कोर्ट और एटीएस विलेज के कई अपार्टमेंट की खिड़कियों के शीशे चटके, दीवारें भी क्षतिग्रस्त
- Twin Towers को गिरता देखने आगरा से आया परिवार, लेकिन पुलिस ने किया निराश...
नोएडा में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से 4 लोगों की मौत
नोएडा। नोएडा में सेक्टर 21 का जलवायु विहार में मंगलवार को एक दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। मलबे में कई लोगों के दबे होने की खबर पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। राहत और बचाव कार्य जारी है।
हादसे के बाद पहुंचे नोएडा डीएम सुहास एलवाय ने कहा कि नोएडा प्राधिकरण ने जल वायु विहार के पास जल निकासी मरम्मत कार्य का ठेका सेक्टर 21 में दिया था। हमें बताया गया है कि जब मजदूर ईंटें निकाल रहे थे, दीवार गिर गई। उन्होंने हादसे में 4 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की।
नोएडा अथॉरिटी की सीईओ रितु माहेश्वरी ने कहा कि हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ। मलबे में दबे सभी 9 लोगों को निकाल लिया गया हैं।
