1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Mumbai local train gets late due to fog

मुंबई में कोहरे का कहर, कल्याण में लेट चल रही है लोकल ट्रेन

mumbai news in hindi
Mumbai local train news : कोहरे के कारण बुधवार को मुंबई उपनगरीय नेटवर्क पर कल्याण से आगे लोकल ट्रेनें 15 मिनट के विलंब से चलीं।
 
मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवराज मानसपुरे ने बताया कि वाशिंद और टीटवाला (मुंबई से सटे ठाणे जिले में) के बीच सुबह छह बजकर 30 मिनट से नौ बजे तक और कर्जत (रायगढ़ जिले में) और बदलापुर (ठाणे) के बीच सुबह 5 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक कोहरा छाया रहा। इस वजह से मुख्य लाइन पर उपनगरीय ट्रेनें 15 मिनट की देरी से चल रही हैं।
 
मुंबई के मध्य रेलवे नेटवर्क में लोकल ट्रेनों में रोजाना करीब 35 लाख लोग सफर करते हैं और इन्हें मुंबई की ‘जीवन रेखा’ माना जाता है। मध्य रेलवे की मुख्य लाइन पर रेल सेवा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-कसारा (दक्षिण मुंबई से ठाणे तक) और CSMT-खोपोली (दक्षिण मुंबई से रायगढ़) तक संचालित होती है।
अगला लेख
गाजा के अस्पताल में ब्लास्ट से दहली दुनिया, अमेरिका को लगा झटका