मंगलवार, 2 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Multi-Car crash at mumbai bandra-worli sea link
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 10 नवंबर 2023 (09:20 IST)

बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर तेज रफ्तार SUV ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 3 की मौत

बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर तेज रफ्तार SUV ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 3 की मौत - Multi-Car crash at mumbai bandra-worli sea link
Mumbai news in hindi : मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर एक तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए। हादसे में घायल 2 लोगों की हालत गंभीर है।
 
जोन-9 के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) कृष्णकांत उपाध्याय ने कहा कि टोयोटा इनोवा कार ने सबसे पहले उस टोल बूथ से लगभग 100 मीटर पहले एक अन्य कार को टक्कर मारी। इसके बाद कार चालक ने मौके से भागने की कोशिश की और वाहन की रफ्तार और तेज कर दी।
 
जैसे ही इनोवा टोल बूथ पर पहुंची, उसने कई अन्य कारों को टक्कर मार दी। हादसे में 9 लोग घायल हो गए। बाद में उनमें से 2 महिलाओं समेत 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। कार के चालक समेत 6 घायलों का इलाज किया जा रहा है और इनमें से 2 की हालत गंभीर है।
 
उपाध्याय के अनुसार, हादसे के समय इनोवा में चालक समेत सात लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक सूचना के आधार पर इनोवा के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें
UP: सौतेले पिता ने की 2 साल की बेटी की हत्या, गिरफ्तार