1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Mukhtar Abbas Naqvi, Shiva Aradhana

मुख्तार अब्बास नकवी की शिव आराधना

Mukhtar Abbas Naqvi
रामपुर। केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को नगर के सबसे प्राचीन भमरोवा शिव मंदिर में भगवान शिव पर दुग्धाभिषेक किया। उन्होंने शिव मंदिर में आरती करके देश एवं जनकल्याण की कामना की।
 
 
नकवी ने यहां राठौड़ा गांव में किसान मेले का उद्‍घाटन किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार किसानों के कल्याण और उनके उत्थान के लिए कृतसंकल्प है।
 
केन्द्रीय मंत्री ने किसानों से जुड़े स्टॉल का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में ऐसे आयोजन किए जाने चाहिए, जिससे उन्हें लाभ मिल सके। उन्होंने किसानों से सरकार की नीतियों और योजनाओं का सीधा लाभ उठाने का आह्वान किया।
 
 
इससे पहले नकवी ने भमरोवा के प्राचीन शिव मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव का 21 किलो दूध से अभिषेक किया। इसके बाद सामूहिक आरती भी की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, संगठन महामंत्री सूर्यप्रकाश पाल, पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद गंगवार आदि उपस्थित थे। (वार्ता)
अगला लेख
दुआ कबूल, कश्मीर में बारिश और बर्फबारी...