1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Mohammed Ali Jinnah

जिन्ना का जिन्न, अभाविप ने टॉयलेट में लगाईं तस्वीरें

Mohammed Ali Jinnah
जिन्ना का जिन्न थामने का नाम नहीं ले रहा। एक ओर जहां UP के अलीगढ़ में तस्वीर पर विवाद थमा नहीं कि वहीं दूसरी ओर अब यह छतीसगढ़ पहुंच गया है।
 
 
 
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में जिन्ना की तस्वीर को लेकर हो रहा विवाद जहां अब भी सुर्खियों में हैं तो वहीं सूबे के मुखिया डॉ. रमन सिंह के गृह जिले कवर्धा में जिन्ना का जिन्न तहलका मचाए हुए है।
 
जी हां, यहां अभाविप के कार्यकर्ताओं ने जिन्ना की तस्वीरें पब्लिक टॉयलेट और बाथरूम में लगा दी हैं। कार्यकर्ताओं ने पीजी कॉलेज के बाथरूम में जिन्ना की फोटो लगाई है।

अभाविप ने कहा कि यह देशभक्तों का देश है। जिस व्यक्ति ने भारत माता के टुकड़े किए, उनको आदर्श मानकर विश्वविद्यालय के छात्र उसे छात्रसंघ कार्यालय में लगा रहे हैं इसलिए देशद्रोहियों को संदेश देते हुए वे जिन्ना की फोटो शौचालय में लगा रहे हैं।
लेखक के बारे में
कीर्ति राजेश चौरसिया
अगला लेख
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मिला 147 रनों का लक्ष्य