1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. miracle in shiv temple

शिव मंदिर में चमत्कार : परिसर में सो रहा था लड़का तभी चादर के भीतर घुसा कोबरा...

shiv temple
आपने मंदिरों में कई तरह की चमत्कारी घटनाएं होती सुनी होंगी। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो बांसवाड़ा के मंदारेश्वर मंदिर का बताया जा रहा है।

इस घटना को सुनकर हर कोई हैरान है। यहां मंदिर के परिसर में एक लड़का सो रहा था, तभी रात करीब एक कोबरा उसकी ओर बढ़ा। 
लड़के को जरा भी अहसास नहीं हुआ। चद्दर के अंदर सांप लड़के के पैर से लिपट चुका था, लेकिन लड़का इस भयानक विपत्ति से बिलकुल बेखबर था। जब उसे लगा कि चादर में कुछ है और उसने देखा तो उसकी होश उड़ गए। 

वह तेजी से भागा और कोबरा ने उछलकर उसे काटना चाहा, लेकिन वह असफल रहा। लोगों ने सीसीटीवी में यह घटना देखी तो हैरान रह गए। लोग इसे भगवान का चमत्कार बता रहे हैं।