Hanuman Chalisa
Thu, 19 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Minister's PM slur triggers uproar in Bihar Assembly

मोदी पर अभद्र टिप्पणी, बिहार विधानसभा में हंगामा

Bihar Assembly
पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने वाले राज्य के मद्य निषेध मंत्री अब्दुल जलील मस्तान को बर्खास्त करने की मांग को लेकर गुरुवार को बिहार विधानसभा में भाजपा के नेतृत्व में राजग के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया, जिसके कारण सदन में भोजनावकाश से पूर्व कोई कामकाज नहीं हो सका।
 
विधानसभा की कार्यवाही 11 बजे शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष डॉ. प्रेमकुमार ने मंत्री अब्दुल जलील मस्तान का मामला उठाया। इसी बीच भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माले) के सदस्य सत्यदेव राम, महबूब आलम और सुदामा प्रसाद नारे लगाते हुए सदन के बीच में आ गए और धरने पर बैठ गए। माले सदस्य बुधवार को सदन में मंत्री मस्तान को बांग्लादेशी कहे जाने का विरोध कर रहे थे।
 
माले के सदस्यों ने कहा कि भाजपा सदस्यों ने मस्तान को बांग्लादेशी कहा है जबकि एक केन्द्रीय मंत्री ने मुसलमानों को अपने घर के अंदर ही कब्रिस्तान बनाने जैसी आपत्तिजनक बात कही है। इस मामले पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. कुमार को अपने दल की ओर से माफी मांगनी चाहिए।
ये भी पढ़ें
इंटरसेप्टर मिसाइल के सफल परीक्षण से मोदी खुश, रक्षा वैज्ञानिकों को बधाई दी