Modi congratulates successful testing of interceptor missile
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , Thursday, 2 March 2017 (14:26 IST)
इंटरसेप्टर मिसाइल के सफल परीक्षण से मोदी खुश, रक्षा वैज्ञानिकों को बधाई दी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंटरसेप्टर मिसाइल के सफल परीक्षण के लिए गुरुवार को रक्षा वैज्ञानिकों की प्रशंसा की और कहा कि यह पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है।
मोदी ने ट्वीट किया कि रक्षा क्षमता वाले बैलिस्टिक मिसाइल के सफल प्रदर्शन के लिए हमारे रक्षा वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई। दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा कि इसके साथ ही भारत अब ऐसी क्षमता वाले 5 देशों के चुनिंदा समूह में शामिल हो गया है और यह पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।
भारत ने स्वदेश निर्मित सुपरसोनिक इंटरसेप्टर मिसाइल का बुधवार को सफलतापूर्वक प्रायोगिक परीक्षण किया था। यह मिसाइल कम ऊंचाई पर सामने से आने वाली किसी भी दुश्मन मिसाइल को नष्ट करने में सक्षम है। (भाषा)