• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Minimum temperature below normal in many areas of Haryana and Punjab
Last Modified: चंडीगढ़ , रविवार, 28 जनवरी 2024 (19:44 IST)

Weather Update : हरियाणा और पंजाब के कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे

Weather Update : हरियाणा और पंजाब के कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे - Minimum temperature below normal in many areas of Haryana and Punjab
Minimum temperature of Haryana and Punjab : हरियाणा और पंजाब में रविवार को कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहा। दोनों राज्य और उनकी साझा राजधानी चंडीगढ़ इस महीने में अधिकांश समय भीषण ठंड और कोहरे की चपेट में रहे। रविवार को चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
पिछले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी से लोगों को दिन के समय कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली। यहां मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के करनाल में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री जबकि हिसार में 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
 
अंबाला में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.3 डिग्री सेल्सियस और 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के लुधियाना में रात का तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
 
गुरदासपुर में रात का तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 6.9 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 6.4 डिग्री सेल्सियस और फरीदकोट में 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour