1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. जम्मू-कश्मीर न्यूज़
  4. Former Hurriyat chief Abdul Gani Bhat Dead
Last Modified: श्रीनगर , बुधवार, 17 सितम्बर 2025 (23:13 IST)

हुर्रियत के पूर्व अध्यक्ष उदारवादी नेता अब्दुल गनी बट का निधन

Abdul Ghani
जम्मू कश्मीर में हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर अब्दुल गनी बट (90) का बुधवार शाम सोपोर के आवास में संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। हुर्रियत अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने प्रोफेसर बट के निधन पर दुख जाहिर करते उनको स्नेही बुजुर्ग और दूरदर्शी नेता बताया। सोपोर में जन्मे श्री बट ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से फ़ारसी में स्नातकोत्तर और क़ानून की डिग्री हासिल की।
सोपोर बार में कुछ समय बिताने के बाद, वे शिक्षा जगत में शामिल हो गए। साल 1993 में, वह ऑल पार्टीज़ हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के संस्थापक सदस्यों में से एक बने और बाद में इसके अध्यक्ष भी रहे।
अलगाववादियों के बीच एक उदारवादी कहे जाने वाले प्रोफेसर बट को कट्टरपंथी विचारधारा से अलग रुख के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। दिसंबर 2017 में, उन्होंने हुर्रियत से नाता तोड़कर जम्मू-कश्मीर पर केंद्र के विशेष प्रतिनिधि दिनेश्वर शर्मा से मुलाकात की। अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद से, हुर्रियत कॉन्फ्रेंस काफी हद तक निष्क्रिय रही है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।वेबदुनिया रिसर्च टीम.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
राहुल गांधी आज फोड़ेंगे ‘हाइड्रोजन बम, करेंगे स्पेशल प्रेस कॉन्फ्रेंस