सम्बंधित जानकारी
- Weather Updates: उत्तर भारत में शीतलहर का कहर जारी, इन राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट, कहां होगी बारिश
- Weather Update: पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में, दिल्ली-NCR में हल्की बारिश
- कोहरे की चपेट में उत्तर भारत, 3 दिन नहीं मिलेगी राहत, जानिए कैसा है अयोध्या का मौसम
- Weather Updates: दिल्ली, यूपी और पंजाब तक शीतलहर चलने की आशंका, उत्तराखंड में कोहरे का अलर्ट
- Weather Updates: कश्मीर घाटी में अगले सप्ताह बर्फबारी की संभावना, राजस्थान में शीतलहर जारी
Weather Update : कश्मीर में रात का तापमान बढ़ा, अगले सप्ताह बर्फबारी के आसार
Jammu and Kashmir weather update : जम्मू-कश्मीर में लंबे समय से जारी शुष्क मौसम का अंत हो सकता है और अगले कुछ दिनों में कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है। बादल छाए रहने के कारण कश्मीर घाटी में रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई। 1 और 2 फरवरी को भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। बादल छाए रहने के कारण कश्मीर घाटी में रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई। उन्होंने बताया कि श्रीनगर शहर में बुधवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और रात में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बर्फबारी होगी।
विभाग ने कहा कि शुक्रवार सुबह मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि एक और दो फरवरी को भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम कार्यालय ने कहा है कि मौसम के कारण विशेष रूप से 28-31 जनवरी तक सिंथन दर्रा, मुगल रोड, साधना, राजदान दर्रा और जोजिला दर्रा तथा ऊंचे इलाकों में महत्वपूर्ण सड़कें अस्थाई रूप से बंद की जा सकती हैं।
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। काजीगुंड कस्बे में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे और उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट का न्यूनतम तापमान शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
