1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Mild tremors felt in Palghar, Maharashtra

महाराष्ट्र के पालघर में आए भूकंप के हल्के झटके, कोई हताहत नहीं

Earthquake
पालघर (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के पालघर जिले में गुरुवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी के मुताबिक भूकंप के झटके गुरुवार सुबह 4 बजकर 4 मिनट पर महसूस किए गए। इसका केंद्र दहानू से 24 किलोमीटर पूर्व में 5 किलोमीटर की गहराई पर था।
 
उन्होंने बताया कि भूकंप से जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है। नवंबर 2018 से पालघर के दहानू तालुका में भूकंप के कई झटके महसूस किए गए हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल के दाम 3 डॉलर गिरे, जानिए आपके शहर में क्या हैं ताजा भाव