1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. indonesia earthquake around 252 dead 300 injured

indonesia earthquake : इंडोनेशिया में भूकंप से 252 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल

Indonesia
indonesia earthquake : इंडोनेशिया (Indonesia) में एक शक्तिशाली भूकंप (Earthquake) में मरने वालों की संख्या बढ़ गई है। खबरों के मुताबिक भूकंप में 252 लोगों की मौत हो गई है और 300 से ज्यादा घायल हो गए हैं। कई मीडिया रिपोर्टों में 700 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। खबरों के अनुसार भूकंप से कई इमारतें धराशायी हो गई, जिनके मलबों में लोग दब गए। 
 
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के आंकड़ों के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.6 मापी गयी। भूकंप का केंद्र पश्चिम जावा के सियानजुर शहर में जमीन की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में रहा। राजधानी जकार्ता से करीब 100 किलामीटर दूर तक भूकंप के झटके महसूस किए गये।  
 
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक सियानजुर शहर के प्रशासन प्रमुख हर्मन सुहरमन ने स्थानीय मीडिया को भूकंप से कम से कम 46 लोगों के मारे जाने की जानकारी दी है और करीब 700 लोग घायल हुए हैं।
 
राष्ट्रीय आपदा एजेंसी ने बताया कि सियांजुर क्षेत्र में दर्जनों इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इनमें एक अस्पताल और एक इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल शामिल है। इंडोनेशिया के सुलावेसी में 2018 में आए भूकंप से 2,000 से अधिक लोगों की जानें गई थीं।
अगला लेख
कांग्रेस ने सरदार पटेल के अपमान में कोई कसर नहीं छोड़ी : अमित शाह