शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Meghalaya : four bjp leaders joins congress before election
Written By
Last Modified: शिलांग , बुधवार, 24 जनवरी 2018 (07:57 IST)

मेघालय में भाजपा को झटका, चार नेता कांग्रेस में शामिल

Meghalaya
शिलांग। मेघालय में आगामी 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा के चार वरिष्ठ नेता मंगलवार को  कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। 
 
शिलांग शहर के पूर्व भाजपा अध्यक्ष कीथ पारियात, 17-उत्तरी शिलांग मंडल समिति के अध्यक्ष वाल्लाम्बोक थांगकीव के अलावा विलियम मार्बानियांग और सनशाइन वार्जरी कांग्रेस में शामिल हो गए। ये सभी कांग्रेस नेता सी पी जोशी की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए।
 
पारियात ने कहा कि हम लोग भाजपा को छोड़ रहे हैं क्योंकि हम लोग विकासशील पार्टी में दिलचस्पी रखते हैं जबकि भाजपा स्वयं के विकास में दिलचस्पी रखती है। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
लीबिया में कार बम धमाके, 27 की मौत, 30 घायल