गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Massive fire in godown in Tangra area of Kolkata
Written By
Last Modified: शनिवार, 12 मार्च 2022 (21:32 IST)

कोलकाता के टांगरा इलाके के गोदाम में भीषण आग

कोलकाता के टांगरा इलाके के गोदाम में भीषण आग - Massive fire in godown in Tangra area of Kolkata
कोलकाता। कोलकाता के टांगरा इलाके में एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की भीषणता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दूर-दूर आग की लपटें और धुआं दिखाई दे रहा था। 
 
जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम करीब 6:30 बजे मेहर अली लेन (अंडर टांगरा पीएस) में एक टेनरी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने टेनरी के पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। कोलकाता पुलिस के मुताबिक आग लगने के बाद आसपास की सभी झोंपड़ियों को खाली करा लिया गया। 
 
बताया जा रहा है कि आग बुझाने के ऑपरेशन के दौरान दमकल के दो कर्मियों को चोटें आईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। आग बुझाने के लिए अब तक कुल 15 दमकल गाड़ियां भेजी गई हैं।
ये भी पढ़ें
कश्मीर के शोपियां में छुट्टी पर आए CRPF जवान की आतंकियों ने की गोली मारकर हत्या