शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Petrol and diesel prices reduced in UP before election results
Written By
Last Updated : गुरुवार, 10 मार्च 2022 (09:28 IST)

Petrol Diesel Prices Today: चुनाव परिणाम से पहले यूपी में घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अन्य महानगरों में क्या हैं भाव

Petrol Diesel Prices Today: चुनाव परिणाम से पहले यूपी में घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अन्य महानगरों में क्या हैं भाव - Petrol and diesel prices reduced in UP before election results
नई दिल्‍ली। 5 राज्‍यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना से पहले ही सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल-डीजल कीमतों में बदलाव कर दिया है। चुनाव के लिहाज से सबसे महत्‍वपूर्ण यूपी की राजधानी लखनऊ और दिल्‍ली से सटे नोएडा शहर में आज पेट्रोल-डीजल के दाम सस्‍ते हुए हैं।
 
हालांकि देश के चारों महानगरों में अब भी तेल कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्‍यादा 110 रुपए प्रति लीटर के आसपास बनी हुई है। ग्‍लोबल मार्केट में क्रूड 130 डॉलर प्रति बैरल पहुंचने के बावजूद कंपनियों ने कीमतों में इजाफा नहीं किया।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 95.41 और डीजल 86.67, मुंबई में पेट्रोल 109.98 डीजल 94.14, कोलकाता में पेट्रोल 104.67 और डीजल 89.79, चेन्नई में पेट्रोल 101.40 और डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर के भाव है। नोएडा पेट्रोल 95.36 रुपए प्रति लीटर हो गया है, जो 1 दिन पहले 95.73 रुपए के भाव था। इसी तरह डीजल भी 87.21 रुपए प्रति लीटर से घटकर 86.87 रुपए प्रति लीटर हो गए। लखनऊ में भी पेट्रोल के दाम घटकर 95.14 रुपए हो गए, जो 1 दिन पहले 95.28 रुपए के भाव थे। डीजल भी 86.80 रुपए प्रति लीटर से घटकर 86.68 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है।