1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Petrol and diesel prices changed

Petrol Diesel Prices Today: चुनाव परिणाम के बाद ईंधन कीमतों में हुआ बदलाव, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं भाव

petrol diesel
नई दिल्‍ली। 5 राज्‍यों के विधानसभा चुनावों का परिणाम आने के बाद शुक्रवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल कीमतों में बदलाव कर दिया है। दिल्‍ली, मुंबई जैसे महानगरों में नहीं लेकिन यूपी, बिहार, राजस्‍थान जैसे राज्‍यों की राजधानियों में पेट्रोल-डीजल कीमतों में बदलाव किया गया है। इन कीमतों में कल की तुलना में 1 से 5 रुपए तक का बदलाव किया गया है।
 
मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब भी सबसे ज्‍यादा 110 रुपए प्रति लीटर के आसपास बनी हुई है। ग्‍लोबल मार्केट में क्रूड की कीमतों में गिरावट दिख रही है, लेकिन घरेलू बाजार खुदरा मूल्‍य पिछले 4 महीने से स्थिर हैं। देश के महानगरों में आज शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल 95.41 और डीजल 86.67, मुंबई में पेट्रोल 109.98 डीजल 94.14, कोलकाता में पेट्रोल 104.67 और डीजल 89.79, चेन्नई में पेट्रोल 101.40 और डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा।
 
नोएडा में कल गुरुवार को पेट्रोल 95.36 रुपए प्रति लीटर था, जो 1 दिन पहले 95.73 रुपए के भाव था। इसी तरह डीजल भी 87.21 रुपए प्रति लीटर से घटकर 86.87 रुपए प्रति लीटर हो गया। लखनऊ में भी पेट्रोल के दाम घटकर 95.14 रुपए हो गए जो 1 दिन पहले 95.28 रुपए था। डीजल भी 86.80 रुपए प्रति लीटर से घटकर 86.68 रुपए प्रति लीटर हो गया है। 
 
महानगरों में नोएडा में शुक्रवार को पेट्रोल 95.64 और डीजल 87.14, गुरुग्राम में पेट्रोल 95.52 और डीजल 86.74, लखनऊ में पेट्रोल 95.13 और डीजल 86.67, जयपुर में पेट्रोल 108.07 और डीजल 91.61, पटना में पेट्रोल 106.44 रुपए और डीजल 91.59 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर दिन सुबह 6 बजे बदलाव होता है तथा सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है।
अगला लेख
Weather Update: राजस्थान और मध्यप्रदेश में हुई वर्षा, जानिए अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम