1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Manohar Parrikar chief minister Goa

मनोहर पर्रिकर गोवा पहुंचकर अपने निजी निवास पर गए

Manohar Parrikar
पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर रविवार को डाबोलिम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे और इसके बाद वे अपने निजी निवास के लिए रवाना हो गए। सूत्रों के अनुसार पर्रिकर हवाई अड्डे पर उतरने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच एम्बुलेंस से राजधानी पणजी शहर के पास तालीगाओ के अपने निजी निवास के लिए रवाना हुए।
 
 
गौरतलब है कि पर्रिकर अग्न्याशय की बीमारी के इलाज के लिए दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती थे और उन्हें रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। पूर्व रक्षामंत्री का गोवा, मुंबई और अमेरिका के अस्पतालों में उपचार किया गया। पिछले महीने उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती किया गया था।
 
इस बीच मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने पर्रिकर से मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने की मांग की और उन्हें विधानसभा के सदन में बहुमत सिद्ध करने को कहा। पार्टी के विधायकों ने राज्यपाल मृदुला सिन्हा से 4 बार मुलाकात की और राज्य विधानसभा में विशेष सत्र बुलाने का आग्रह किया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार को बहुमत सिद्ध करने को कहा है। 
अगला लेख
माता वैष्णोदेवी आने वाले श्रद्धालुओं का होगा 5 लाख रुपए का मुफ्त दुर्घटना बीमा