Hanuman Chalisa
Tue, 17 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Manipur, Congress MLA, BJP,

मणिपुर में कांग्रेस के 2 विधायक भाजपा में शामिल

Manipur
इंफाल। मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 2 विधायकों के सत्ताधारी  भाजपा में शामिल हो जाने के बाद राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली पहली सरकार के  विधायकों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है।
 
कार्य एवं सूचना मंत्री बिश्वजीत सिंह ने रविवार को यहां एक सभा को बताया कि कांग्रेस के  विधायक क्षेत्रीमयूम बीरेन सिंह और पाओनम ब्रोजन बीते शनिवार को भाजपा में शामिल हो  गए। इसके साथ ही भाजपा के विधायकों की संख्या बढ़कर 31 हो गई।
 
विधानसभा में एन. बीरेन सिंह की अध्यक्षता में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन में भाजपा  के 31, नागा पीपल्स फ्रंट के 4, नेशनलिस्ट पीपल पार्टी के 4 और 1 निर्दलीय विधायक हैं। वर्ष 2017 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में चुने गए 28 कांग्रेसी विधायकों में से अब  तक 8 भाजपा में शामिल हो चुके हैं।
 
गठबंधन की सरकार के 7 संसदीय सचिवों द्वारा शनिवार को इस्तीफा दिए जाने की खबरों  के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि उन्होंने राज्य विधानसभा की कई समितियों के  अध्यक्षों के रूप में नए काम हाथ में लेने के लिए इस्तीफे दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि  सत्ताधारी दलों के विधायकों के बीच कोई गलतफहमी नहीं थी। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि इस समय विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या  घटकर 20 रह गई है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
इस माह के अंत में मार्स रोवरों और उपग्रहों को निर्देश नहीं भेजेंगे : नासा