1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Mamta Banerjee's statement on Morbi Bridge accident

Morbi Bridge Collapse : मोरबी ब्रिज हादसे पर ममता बनर्जी ने जताया दुख, बोलीं- बहुत चिंतित हूं...

 Mamta Banerjee
morbi bridge collapse News : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुजरात के मोरबी शहर में पुल गिरने की घटना पर रविवार को चिंता और दुख जताया। दुर्घटना में लोगों की मृत्यु होने पर दुख जताते हुए बनर्जी ने कहा कि वह घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, गुजरात के मोरबी में पुल गिरने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर मैं बहुत चिंतित हूं। दुर्घटना में कई बेगुनाहों की जान गई है और कई अन्य अभी फंसे हुए हैं। मृतकों के परिवारों और मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।

वहीं घटना के बाद तंज कसते हुए राज्य के परिवहन मंत्री स्नेहाशीष चक्रवर्ती ने सवाल किया कि भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई पुल गिरने के कारणों का पता लगाने के लिए गुजरात में ‘तथ्यान्वेषी टीम’ वहां भेज रही है या नहीं।
Morbi Bridge Incident

उनका इशारा भाजपा द्वारा जलपाईगुड़ी में तथ्यान्वेषी टीम भेजे जाने की ओर था, जहां दुर्गा पूजा में प्रतिमा विसर्जन के दौरान अचानक आई बाढ़ में आठ लोगों की मौत हो गई थी।

वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस को ऐसी दुर्घटना पर ‘ओछी राजनीति’ करने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा, तृणमूल कांग्रेस दुर्घटना पर राजनीति करके अपने कृत्यों से लोगों का ध्यान नहीं भटका सकती है। (भाषा)
Edited by : Chetan Gour
अगला लेख
शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती