1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Major fire in candle factory in Pune

पुणे में मोमबत्ती फैक्टरी में भीषण आग, 6 लोगों की मौत, 8 घायल

Major fire in candle factory in Pune
Major fire in candle factory in Pune : महाराष्ट्र में पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड इलाके में मोमबत्ती बनाने वाली एक फैक्टरी में शुक्रवार को आग लगने से कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य लोग घायल हो गए। फैक्टरी में आम तौर पर जन्मदिन समारोह में इस्तेमाल की जाने वाली मोमबत्तियां बनाई जाती हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
 
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पिंपरी-चिंचवड नगर निगम आयुक्त शेखर सिंह ने कहा कि दमकल विभाग को अपराह्न करीब दो बजकर 45 मिनट पर तलवाडे स्थित फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि फैक्टरी में आम तौर पर जन्मदिन समारोह में इस्तेमाल की जाने वाली मोमबत्तियां बनाई जाती हैं।
 
शेखर सिंह ने कहा, आग बुझा दी गई है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। नगर निगम आयुक्त ने बताया कि घायलों को पुणे और पिंपरी चिंचवड नगर निगम क्षेत्र के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। (भाषा) Edited By : Chetan Gour 
अगला लेख
ओडिशा में हाथी ने 2 लोगों को कुचलकर मार डाला