1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Elephant crushes two people to death in Odisha

ओडिशा में हाथी ने 2 लोगों को कुचलकर मार डाला

Elephant crushes two people to death in Odisha
2 people died in elephant attack : ओडिशा के अंगुल जिले में अलग-अलग स्थानों पर एक जंगली हाथी ने 2 लोगों को कुचलकर मार डाला। पुलिस ने गुरुवार रात को इन दोनों लोगों के शव बरामद किए। वन अधिकारी इन दोनों लोगों को कुचलकर मार डालने की परिस्थतियों की जांच कर रहे हैं।
 
एक वन अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जान गंवाने वाले लोगों की पहचान सारधापुर गांव के गुरु नायक और चेलियापाडा गांव की अनिथु साहू के रूप में की गई है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने गुरुवार रात को इन दोनों के शव बरामद किए।
 
अंगुल के संभागीय वन अधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि हाथी ने पहले सारधापुर में घूमने निकले नायक पर हमला किया और फिर चेलियापाडा में साहू को निशाना बनाया। उन्होंने कहा, हम हाथी द्वारा इन दोनों को कुचलकर मार डालने की परिस्थतियों की जांच कर रहे हैं।
 
आमतौर पर हाथी हार्मोन संबंधी बदलाव के चलते हिंसक व्यवहार दिखाते हैं। हम हाथी के व्यवहार का अध्ययन कर रहे हैं और फिर उसके अनुसार कार्रवाई करेंगे। उन्होंने बताया कि नियमों के अनुसार इन दोनों के परिवारों को मुआवजा प्रदान किया जाएगा।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
अगला लेख
महुआ मोइत्रा मामले में ओम बिरला ने सांसदों से की यह अपील...