1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Madhya pradesh weather report in hindi

मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी से राहत, कुछ स्थानों पर हुई बारिश

Madhya pradesh weather report
भोपाल। भीषण गर्मी से जूझ रहे मध्यप्रदेश में शुक्रवार को  कुछ स्थानों पर हुई हल्की बारिश के चलते गर्मी से थोड़ी राहत रही।
 
मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के अनुसार इंदौर, मंदसौर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर और बैतूल सहित कुछ अन्य इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इसके चलते आज प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर पारा एक से दो डिग्री तक लुढ़क गया। वहीं मैदानी इलाकों में हवाओं का रुख बदलने से नमी आ रही है, जिससे तापमान में गिरावट देखी जा रही है। राजधानी भोपाल में भी तेज हवाएं चलने और आसमान में बादल रहने से तापमान में गिरावट हुई।
विभाग के अनुसार इस दौरान ग्वालियर सबसे गर्म नगर रहा, जहां पारा 45.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं भोपाल 42.7, जबलपुर 42.8, इंदौर 40.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा अनेक स्थानों पर पारा 42 से 43 डिग्री के बीच बना रहा।
 
विभाग ने आगामी चौबीस घंटों के दौरान भी इसी तरह का मौसम बना रहने का अनुमान जताया है तथा कुछ स्थानों पर तेज हवाएं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।
 
राजधानी भोपाल में आज सुबह तेज धूप खिली रही। दोपहर बाद मौसम में थोडा बदलाव हुआ और आसमान में बादल छा गए तथा तेज हवाएं चली। यहां अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान भी इसी तरह का मौसम बना रहने का अनुमान जताया है। (वार्ता)
अगला लेख
सोशल मीडिया पर आपकी निजता को सुरक्षित रखेगा 'फोटो फिल्टर'