1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Kannada actor Chiranjeevi Sarja dies

कन्नड़ अभिनेता चिरंजीवी सर्जा का 39 वर्ष की आयु में दु:खद निधन

Kannada actor Chiranjeevi Sarja
बेंगलुरु। कन्नड़ फिल्म अभिनेता चिरंजीवी सर्जा का रविवार को शहर के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे केवल 39 वर्ष के थे। 
 
उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि चिरंजीवी को शनिवार को सांस लेने में तकलीफ हुई और उन्हें रविवार दोपहर एक निजी अस्पताल में ले जाया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका।
 
प्रसिद्ध कन्नड़ अभिनेता शक्ति प्रसाद के पोते और बहुभाषी फिल्म अभिनेता अर्जुन सर्जा के भतीजे चिरंजीवी सर्जा ने 22 फिल्मों में अभिनय किया था। चिरंजीवी ने फिल्म वायुपुत्र से अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत की थी।
 
उनकी आखिरी फिल्म 'शिवार्जुन' थी जिसमें उन्होंने अमृता अयंगर और अक्षता श्रीनिवास के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। उन्होंने 2 साल पहले अभिनेत्री मेघना राज से शादी की थी।
 
मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने चिरंजीवी सर्जा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक लोकप्रिय अभिनेता और महान प्रतिभा के धनी थे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धरमैया ने भी अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया।
अगला लेख
PIB के वरिष्ठ अधिकारी कोरोना संक्रमित, नेशनल मीडिया सेंटर बंद