सम्बंधित जानकारी
- पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति स्कीम में बड़ा घोटाला, ऑडिट में खुलासा
- जम्मू कश्मीर में मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद, एक आतंकवादी ढेर
- अक्षरधाम मंदिर में कार्यक्रम में शामिल होकर मोदी ने साधे कई समीकरण
- वायर की याचिका पर अमित शाह के बेटे को नोटिस
- प्रधानमंत्री मोदी बोले, 'लॉफिंग क्लब' बन गई है कांग्रेस...
कांग्रेस को झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री के भैया-भाभी भाजपा में शामिल
लखनऊ। नगर निकाय चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री के भैया व भाभी ने पार्टी को अलविदा कह दिया है और रफ्तार से दौड़ रही नई नाव में सवार हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्र मंत्री जितिन प्रसाद के बड़े भाई जयेश प्रसाद और भाभी नीलिमा ने भाजपा का दामन थाम लिया।
प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने जयेश और नीलिमा सहित उनके समर्थकों को भाजपा में शामिल किया।
डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने कहा, जो भी व्यक्ति भाजपा की विचारधारा से जुड़कर स्वच्छ और स्वस्थ राजनीति करना चाहता है उसका भाजपा परिवार में स्वागत है। पार्टी सूत्रों की माने तो इस माह कई और बड़े नाम हैं जो कांग्रेस से टूट कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
पार्टी सूत्र बताते हैं यह वह लोग हैं जो पार्टी के लिए काम करना चाहते हैं लेकिन इन्हें पार्टी में दरकिनार किया जा रहा है ऐसी स्थिति में इन लोगों ने कांग्रेस छोड़ने का मन बना लिया है और जल्दी आधिकारिक घोषणा भी कर देंगे।
