1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. jharkhand former mla devendra kunwar atrocities over youth know in details

Jharkhand News : झारखंड में पूर्व BJP विधायक की दादागिरी, युवक से थूक चटवाया

Jharkhand News
Jharkhand hindi News : झारखंड के दुमका जिला अंतर्गत जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और भाजपा नेता देवेंद्र कुंवर की दादागिरी का एक वीडियो सामने आया है। पूर्व विधायक ने भीड़ के बीच एक युवक का कान पकड़कर उठक-बैठक करवाई, उसे थूक चाटने को मजबूर किया और उसे लात से पीटा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
 
इसका वीडियो भी वायरल हो गया है। युवक पर नदी में नहाती महिलाओं के वीडियो बनाने का आरोप है। देवेंद्र कुंवर वर्ष 2019 में जरमुंडी क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार थे, लेकिन चुनाव हार गए थे। इसके पहले वह 1995 में झामुमो और 2000 में भाजपा की ओर से इसी क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। 
 
मीडिया खबरों के मुताबिक युवक झाड़ियों में छुपकर नदी में नहाती महिलाओं और लड़कियों को देखकर उनके वीडियो बना रहा था। 
 
इसके बाद पूर्व विधायक देवेंद्र कुंवर ने भरी सभा में खुद अपनी अदालत में यह फैसला सुनाया। इस मामले में पुलिस का कहना कि इस मामले पर किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है।  Edited By : Sudhir Sharma
अगला लेख
महिलाओं ने मोबाइल चोर को सिखाया सबक, वायरल हुआ पिटाई का वीडियो