1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Jammu Kashmir

21 वर्षीय नवविवाहिता ने आत्महत्या की, 18 दिन पहले ही हुई थी शादी

Jammu Kashmir
बनिहाल। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में सोमवार तड़के 21 वर्षीय नवविवाहिता ने कथित रूप से खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। महिला की 18 दिन पहले ही शादी हुई थी।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सपना देवी ने उखरल के होचक गांव में तड़के 3 बजे अपने घर में खुद पर केरोसिन छिड़का और आग लगा ली। अधिकारी ने कहा कि कथित आत्महत्या की मंशा नहीं पता चल पाई है। उन्होंने कहा कि मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
 
उन्होंने कहा कि सपना के ससुराल वालों के अनुसार घटना के समय उसका पति जम्मू में था। वह वहां बीएड की पढ़ाई कर रहा है। अधिकारी ने कहा कि सपना के परिजनों को सूचना दे दी गई है और वे डोडा जिले के डेसा से होचक आ रहे हैं।
अगला लेख
विराट कोहली ने किया Team India के नए कोच के लिए रवि शास्त्री का समर्थन