1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. In superstition, mother killed her two children

बेहद दर्दनाक, अंधविश्वास में मां ने की 2 मासूमों की हत्या

Murder
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार रात को यहां एक कलयुगी मां ने अंधविश्‍वास के चक्कर में अपने ही 2 मासूमों की गला दबाकर हत्या कर दी।

खबरों के अनुसार, मामला भुता थाना इलाके के मटकापुर गांव का है। यहां एक महिला ने अपने ही दो मासूम बच्‍चों 6 महीने की बेटी और 2 साल के बेटे की गला दबाकर जान ले ली। सुबह जब पति ने पूछा तो महिला बोली कि दुर्गा मां सपने में आई थीं और कहा कि दोनों बच्चों को मार दो। इसलिए सुबह मैंने दोनों को गला दबाकर मार दिया।

महिला का पति आए दिन शराब पीकर घर आता था और इस बात को लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था। गुरुवार रात को भी इसी बात को लेकर पति-पत्‍नी के बीच झगड़ा हुआ था। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की। पति ही तहरीर पर पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अगला लेख
सावधान! Corona संक्रमण के बीच अब केरल में नोरावायरस की दस्तक