1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Congress MLA Sanjay Yadav son commits suicide by shooting in Jabalpur

जबलपुर में कांग्रेस विधायक संजय यादव के बेटे ने गोली मारकर की आत्महत्या

Jabalpur
जबलपुर में बरगी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक संजय यादव के छोटे बेटे ने आत्महत्या कर ली है। कांग्रेस विधायक के बेटे विभु यादव ने घर में रखी लाइसेंसी बंदूक से अपने आप को गोली मार ली। कांग्रेस विधायक के बेटे जब घर में खुद को गोली मारी तो उस वक्त घर में अकेला था। घटना के बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
जबलपुर के हाथीताल कॉलोनी में रहने वाले कांग्रेस विधायक संजय यादव के 17 वर्षीय छोटे बेटे विभु यादव ने गुरुवार की दोपहर अपने ही घर पर अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। विधायक के बेटे की सुसाइड की खबर के बाद बड़ी संख्या विधायक समर्थक और कांग्रेस नेता अस्पताल पहुंचे।
 
आत्महत्या के पूर्व विभु ने अंग्रेजी में लिखा पाँच पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा है। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर मामले को जाँच में लिया है। पुलिस के अनुसार दोपहर 3 बजे के करीब यह घटना घटित हुई उस वक्त विधायक निवास पर कोई नहीं था और कॉलोनी के गार्ड ने गोली चलने की आवाज सुनी और आसपास रहने वालों की मदद से दरवाजा तुड़वाकर खून से लथपथ विभु यादव को इलाज के लिए भंडारी अस्पताल लेकर पहुँचे। 
 
कांग्रेस विधायक के बेटे के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ सहित कई नेताओं ने दुख जाहिर किया है।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें
अगला लेख
दिल्ली NCR में वायु गुणवत्ता फिर ‘गंभीर श्रेणी’ में, छाया रहा घना कोहरा