1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Haryana School Education Board Class 12th Exam Result

हरियाणा बोर्ड : 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित

Haryana
हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम आज जारी कर दिया है। छात्र शाम 5 बजे बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर अपने परिणाम देख पाएंगे।

खबरों के मुताबिक हरियाणा राज्य के 2.27 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के बोर्ड द्वारा एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा आज की जानी है। शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के दौरान बोर्ड परीक्षाओं के लिए 2.27 लाख छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण किया था।

कोरोनावायरस (Coronavirus) की वजह से इस साल बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। हरियाणा बोर्ड द्वारा हायर सेकंडरी के नतीजों की आधिकारिक रूप से घोषणा के बाद नतीजे चेक करने के लिए एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2021 लिंक को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, bseh.org.in पर एक्टिव किया जाएगा।
अगला लेख
क्या एक जैसी होंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें! हरदीप सिंह पुरी ने संसद में दिया बयान