1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. haryana ex CM omprakash chautala passes away

हरियाणा के पूर्व CM ओम प्रकाश चौटाला का निधन, 89 की उम्र में ली अंतिम सांस

om prakash chautala
Om prakash chautala news in hindi : हरियाणा के पुर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का शुक्रवार को गुरुग्राम स्थित घर पर निधन हो गया। उन्होंने 89 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। वे भारत के छठे उप प्रधानमंत्री देवीलाल के पुत्र थे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सिनी ने ट्वीट कर कहा,  INLD  सुप्रीमो एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने जीवन भर प्रदेश और समाज की सेवा की। यह देश और हरियाणा प्रदेश की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता चौधरी ओम प्रकाश चौटाला के निधन की खबर दुखद है। उन्होंने हरियाणा और देश की सेवा में उचित योगदान दिया। दुख की इस घड़ी में हम उनके परिवार और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।
 
हरियाणा में ओपी चौटाला के नाम से लोकप्रिय ओम प्रकाश चौटाला का जन्म 1 जनवरी 1935 में सिरसा के डबवाली गांव में हुआ था। उन्होंने इनेलो से हरियाणा के सीएम के रूप में कार्य किया था। चौटाला ने 86 वर्ष की उम्र में 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की थी। 
 
हरियाणा राज्‍य के 5 बार मुख्‍यमंत्री रह चुके ओमप्रकाश चौटाला का मुख्‍यमंत्री के रूप में चौटाला का पहला कार्यकाल 2 दिसंबर 1989 से 2 मई 1990 तक रहा। दूसरा कार्यकाल मात्र 5 दिन यानी 12 जुलाई 1990 से 17 जुलाई 1990 तक ही रहा।
 
तीसरे कार्यकाल के रूप में वे 22 मार्च 1991 से 6 अप्रैल 1991 तक वे मुख्‍यमंत्री पद पर रहे। पांचवी बार वह 24 जुलाई 1999 से 4 मार्च 2005 तक हरियाणा के मुख्‍यमंत्री रहे।
edited by : Nrapendra Gupta 
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
राहुल गांधी पर FIR को लेकर क्या बोलीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी?