1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Gujarat Election Result 2021 : BJP, congress, AAP

Gujarat Election Result 2021 : गुजरात पंचायत चुनावों में भाजपा को भारी बढ़त, बढ़ा आप का असर

Gujarat Election Result 2021
गांधीनगर। गुजरात में मंगलवार को जिला पंचायत, नगर पालिका और तालुका पंचायत के चुनाव की मतगणना हो रही है। अब तक प्राप्त नतीजों में सभी जगह भाजपा का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। कांग्रेस का हाल बेहाल है जबकि आप ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति से सभी को चौंकाया है।
 
जिला पंचायत की 980 में से 539 सीटों के रुझान आए हैं। इनमें से 435 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है वहीं 68 पर उसके उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरी ओर कांग्रेस ने 98 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि 14 पर आगे चल रही है।
 
वहीं, 35 नगरपालिका में से 35 पर भाजपा और 1 पर अन्य आगे चल रही है। तालुका पंचायत चुनावों में भी भाजपा का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।
 
आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी इन चुनावों में शहर के बाद गांव में भी एंट्री की है। वहीं कांग्रेस को इन चुनावों में बड़ा झटका लगा है।  इस बार यहां पार्टी का सूपड़ा साफ होता दिख रहा है।
 
सूरत म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के चुनाव में 27 सीटें जीतने वाली केजरीवाल की पार्टी अब जिला पंचायत, तालुका और नगरपालिका में भी एंट्री करती नजर आ रही है। सौराष्ट्र, सूरत और साबरकांठा में 40 सीटों पर आप आगे चल रही है।
अगला लेख
Justice for Ayesha: खाना नहीं देते थे, मोबाइल भी छीन लिया था, पड़ोसी के फोन से आयशा ने बताया था कितने दिनों से रखा था भूखा