Justice for Ayesha: खाना नहीं देते थे, मोबाइल भी छीन लिया था, पड़ोसी के फोन से आयशा ने बताया था कितने दिनों से रखा था भूखा
- आयशा का सुसाइड से पहले वाला वीडियो वायरल होने के बाद फरार हुआ पति आरिफ, राजस्थान से पुलिस ने किया गिरफ्तार
- अहमदाबाद की साबरमती नदी में कूदकर जान दी थी आयशा ने
- आरिफ पर आयशा को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप है। उसका निकाह 2018 में हुआ था
- आयशा अहमदाबाद के रिलीफ रोड पर स्थित एसवी कॉमर्स कॉलेज में इकोनॉमिक्स से एमए कर रही थी
माता-पिता से उसकी आखिरी बातचीत का ऑडियो भी सामने आया है, जिसमें आयशा ने पति पर शोषण करने का आरोप लगाया है।
आयशा अहमदाबाद के रिलीफ रोड पर स्थित एसवी कॉमर्स कॉलेज में इकोनॉमिक्स से एमए कर रही थी। साथ ही एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी। उसकी शादी आरिफ से 6 जुलाई 2018 को हुई थी। 10 मार्च 2020 से आयशा मायके में रह रही थी। उसने आरिफ पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था।
अब आयशा से जुडी हर खबर मीडिया में आ रही है। उसके पिता लियाकत अली ने मीडिया को बताया कि मेरी बेटी आयशा हंसमुख थी, लेकिन निकाह के बाद से ही दहेज को लेकर उसकी जिंदगी तबाह कर दी गई। वे कई तरह से उसे प्रताड़ित करते थे, एक बार तो ससुराल वालों ने उसे तीन दिन तक खाना तक नहीं दिया था।
वह मुझे फोन कर अपनी परेशानी न बता दे, इसलिए आरिफ ने उसका मोबाइल फोन तक छीन लिया था। किसी तरह आयशा ने अपने एक पड़ोसी के मोबाइल से मुझे कॉल कर रोते हुए कहा था 'पापा ये लोग मुझे अब खाना तक नहीं दे रहे हैं'।
"A divorced daughter is way better than a dead daughter".#Ayesha
— نعيمه (@issaphoodie) March 2, 2021
pic.twitter.com/sotkuwLbDI

