1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Grenades and weapons recovered from Assam tea garden

असम के चाय बागान से हथगोले और हथियार बरामद, किसी की गिरफ्तारी नहीं

Weapons
डिब्रूगढ़ (असम)। असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान से हथगोले और हथियार बरामद किए गए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साउथ जलान टी एस्टेट से 2 चीन निर्मित हथगोले, एके श्रृंखला राइफल की 2 मैगजीन, 12 कारतूस और पिस्तौल साइलेंसर बरामद किया गया है।
 
डिब्रूगढ़ के पुलिस अधीक्षक श्वेतांक मिश्रा ने बताया कि इन हथियारों को रविवार की रात बागान में काम करने वाले मजदूरों ने देखा था। उन्होंने कहा कि हम पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि किस उग्रवादी संगठन ने इन विस्फोटकों और हथियारों को छिपाया था? हमने कुछ लोगों से पूछताछ की है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।(भाषा)(सांकेतिक चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
4 दिन से जारी गिरावट पर लगा ब्रेक, बैंक व आईटी शेयरों में लिवाली से सेंसेक्स व निफ्टी में रही बढ़त