सम्बंधित जानकारी
- पंजाब विधानसभा अध्यक्ष संधवां का ऐलान पराली न जलाने वाले गांवों को अपने कोटे से देंगे 1 लाख रुपए
- भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट ड्रोन बने सुरक्षाबलों के लिए चुनौती
- तमिलनाडु में 40-50 करोड़ रुपए में बिकता था कुलपति का पद, राज्यपाल पुरोहित का सनसनीखेज आरोप
- मान सरकार का कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, पुरानी पेंशन बहाल करने का फैसला
- Corona India Update: कोरोना संक्रमण के 2119 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी, 10 की मौत
BSF को बड़ी सफलता, पाक सीमा के पास जीरो लाइन पर हथियारों का जखीरा बरामद
नई दिल्ली। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने गुरुवार को पंजाब में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट जीरो लाइन पर हथियारों का जखिरा बरामद किया। बीएसएफ ने 6 एके-47 राइफल, तीन पिस्तौल और 200 गोलियां बरामद कीं। BSF ने पंजाब को दहलाने की साजिश को एक बार फिर नाकाम कर दी।
राज्य के फिरोजपुर क्षेत्र में सीमा की 'जीरो लाइन' के निकट की गई छापेमारी के दौरान हथियारों का यह जखीरा जमीन पर पड़े मिले बैग से शाम लगभग सात बजे बरामद किया गया।
बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ ने पंजाब पुलिस को इस मामले के संबंध में सूचित कर दिया है, ताकि हथियार और गोला-बारूद को जब्त करने के बाद विस्तृत जांच की जा सके।
Edited by : Nrapendra Gupta27 Oct 2022
— BSF (@BSF_India) October 27, 2022
Alert troops @BSF_Punjab seized 03 AK-47 rifles with 06 mags, 03 mini AK-47 rifles with 05 mags, 03 pistols (Beretta type) with 06 mags & 200 rounds ammunition during search along zero line on IB in AOR of Sector Ferozepur, Punjab. pic.twitter.com/oG6grnSzof
