1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. giriraj singh writes letter to nitish kumar on halal certificate

गिरिराज सिंह का नीतीश कुमार को पत्र, हलाल सर्टिफिकेट पर रोक की मांग

giriraj singh
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर हलाल सर्टिफिकेट पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र में हलाल कारोबार देशद्रोह है।
 
उन्होंने उत्तर प्रदेश की तरह हलाल प्रमाणीकरण वाले खाद्य उत्पादों के उत्पादन, भंडारण, वितरण और बिक्री पर प्रतिबंध लगाने जैसे कदम की वकालत की है।
 
केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बिहार में भी हलाल प्रमाणन वाले उत्पादों पर रोक लगाने की मांग की है।
 
ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि जिन चीजों का इस्लाम से कोई संबंध नहीं है, उनका इस्लामीकरण किया जा रहा है। कुछ संस्थाएं स्वयंभू तरीके से हलाल प्रमाणपत्र दे रही हैं और भारी रकम के ऐवज में सामान बनाने वाली कंपनियों को ऐसे प्रमाणन दिए जा रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि बिहार जैसे बड़े राज्य में भी हलाल उत्पादों के नाम पर जिस तरह का ‘‘जिहाद’’ चल रहा है, उसके खिलाफ प्रतिबंध लगाने की जरूरत है।
 
भाजपा नेता सिंह ने कहा कि पता चला है कि बिहार में कई खाद्य पदार्थों और अन्य आवश्यक वस्तुओं जैसे खाद्य तेल, नमकीन, मेवे, मिठाइयां, सौंदर्य प्रसाधन, दवाओं और चिकित्सा उपकरणों का हलाल कारोबार चल रहा है, जबकि ऐसी वस्तुओं से संबंधित प्रमाणीकरण केवल एफएसएसएआई द्वारा किया जाता है।
 
सिंह ने कहा कि भारत जैसे धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र में हलाल कारोबार न केवल संविधान के खिलाफ है बल्कि देशद्रोह भी है।
अगला लेख
अश्विनी वैष्णव ने डीपफेक को बताया लोकतंत्र के लिए खतरा, जल्द ही नए नियम लाएंगे