1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. jitanram manjhi protest against nitish kumar

भाजपा विधायकों के साथ धरने पर जीतनराम मांझी, नीतीश कुमार से मांगा इस्तीफा

jitanram manjhi
Nitish Kumar news in hindi : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने मोर्चा खोल दिया है। नीतीश के बयान से नाराज होकर मांझी ने शुक्रवार को विधानसभा परिसर में NDA विधायकों के साथ विधानसभा में प्रदर्शन किया।
 
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिस तरह से नीतीश कुमार ने उनका अपमान किया, वह बेहद ही गलत और अन्यायपूर्ण है। नीतीश के संस्कार गिर गए हैं। उन्हें विषैला पदार्थ दिया जा रहा है। उन्हें ऐसी भाषा नहीं बोलनी चाहिए थी।
 
नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दलित समाज का अपमान किया है। उन्हें माफी मांगनी चाहिए।
 
विपक्ष का विरोध प्रदर्शन देख महागठबंधन के नेता भी विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन करने लगे। हाथ में तख्तियां लेकर महागठबंधन के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते दिखाई दिए।
 
नीतीश कुमार ने गुरुवार को भरे सदन में जीतन राम मांझी को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि इन्हें कोई आइडिया है? ये तो मेरी मूर्खता थी कि मैंने इसे सीएम बना दिया, लेकिन ये आदमी किसी काम के नहीं थे। मेरे पार्टी वालों ने बाद में मुझे समझाया तो फिर इन्हें हटाया गया। ये अभी गवर्नर बनना चाहते हैं। भाजपा वाले इन्हें गवर्नर क्यों नहीं बना देते हैं। इनके खिलाफ इनके परिवार के लोग भी हैं।
 
अगला लेख
दिवाली से पहले धनतेरस पर सोने की बिक्री में आई तेजी, 30 टन सोने की होती है बिक्री