• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. manoj tiwari says, nitish kumar watches bad movies
Written By
Last Modified: गुरुवार, 9 नवंबर 2023 (10:09 IST)

गंदी फिल्में देखते हैं नीतीश कुमार, भाजपा नेता मनोज तिवारी का बड़ा बयान

गंदी फिल्में देखते हैं नीतीश कुमार, भाजपा नेता मनोज तिवारी का बड़ा बयान - manoj tiwari says, nitish kumar watches bad movies
Nitish Kumar news in hindi : बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विधानसभा चुनावों में महिलाओं पर दिए गए बयान पर बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। नीतीश द्वारा माफी मांगने के बाद भी भाजपा उनके इस्तीफे पर अड़ी हुई है। इस बीच वरिष्‍ठ भाजपा नेता और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी ने नीतीश कुमार पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि वे रात में गंदी फिल्में देखकर सोते हैं।
 
भाजपा सांसद तिवारी ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि विधानसभा में नीतीश कुमार ने महिलाओं को लेकर अमर्यादित बात की है। वो बातें सुनकर ऐसा लगता है कि नीतीश जी आजकल कोई गंदी फिल्में देखकर सो रहे हैं और जाग रहे हैं।
 
मनोज तिवारी ने कहा कि नीतीश जी को पता ही नहीं कि उन्होंने क्या-क्या बोल दिया। उन्होंने सदन की मर्यादा को तार-तार कर दिया। नीतीश जी आरजेडी के साथ जाने के बाद शायद आपका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। ये नीतीश कुमार, वो नीतीश जी हैं ही नहीं, जो भाजपा के साथ थे।
 
गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री ने जनसंख्या को नियंत्रित करने में महिलाओं की शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए राज्य विधानसभा में एक विवरण पेश किया कि कैसे एक शिक्षित महिला अपने पति को संबंध बनाने के दौरान रोक सकती है।
 
उन्होंने कहा कि पति के कृत्यों के कारण अधिक बच्चे जन्म लेते हैं। हालांकि, एक शिक्षित महिला जानती है कि उसे कैसे रोकना है... यही कारण है कि जन्म लेने के मामलों में कमी आ रही है। इस दौरान उनकी भाषा आपत्तिजनक थी।
 
नीतीश के बयान से महिलाएं बेहद असहज दिखीं। इस दौरान पूरे सदन में कुछ देर के लिए अजीब माहौल देखने को मिला। सीएम के बयान पर कई महिला विधायकों ने नाराजगी जाहिर करते कहा कि नीतीश को सदन की गरिमा का ख्याल रखना चाहिए।
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
धुआं-धुआं हुआ दिल्ली-NCR, AQI गंभीर श्रेणी में, सरकार कराएगी कृत्रिम वर्षा