1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Gang rape of girl in Maharashtra, 2 accused arrested

महाराष्ट्र में युवती से सामूहिक दुष्‍कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार

Gang rape of a girl in Maharashtra
Maharashtra News : महाराष्ट्र में ठाणे जिले के डोंबिवली में 19 वर्षीय एक युवती के साथ सामूहिक बलात्कार करने के मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों ने युवती के लिव-इन पार्टनर को शराब लाने भेज दिया और इसके बाद उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।
 
एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। विष्णु नगर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि युवती और उसके लिव-इन पार्टनर 17 सितंबर को एक मित्र से कुछ सामान लेने गए थे, जहां दोनों आरोपी मौजूद थे।
 
अधिकारी ने कहा, दोनों आरोपियों ने युवती के लिव-इन पार्टनर को शराब लाने भेज दिया और इसके बाद उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस निरीक्षक आरएन खिलारे ने बताया कि दोनों आरोपियों को डोंबिवली और छात्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार किया गया है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
अगला लेख
Manipur में फिर भड़की हिंसा : 5 लोगों की गिरफ्तारी के बाद शुरू हुआ बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, छोड़ी आंसू गैस