सम्बंधित जानकारी
- OCCRP के आरोपों के बाद Adani Group के शेयरों में गिरावट
- Aditya L-1 सूर्य के वर्तमान, भविष्य पर और प्रकाश डालेगा : वैज्ञानिक दीपांकर बनर्जी
- OCCRP मामले में राहुल गांधी ने कहा- कुछ तो गड़बड़ है, अडाणी को बचा रहे हैं पीएम
- IndiGo की फ्लाइट में बैठे थे ISRO चीफ एस सोमनाथ, अटेंडेंट समेत यात्रियों ने ऐसे किया स्वागत
- कौन है समीर उर्फ माया जिसका सपना है दिल्ली का Don बनना, Amazon Manager की हत्या में हुआ गिरफ्तार
धमकी देकर नर्सिंग होम मालिक ने किया ट्रेनी नर्स के साथ दुष्कर्म
Nursing Home Owner Raped Trainee: दिल्ली में एक नर्सिंग होम के मालिक ने अपने यहां ट्रेनिंग कर रही नाबालिग के साथ ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। इतना ही नही, पीड़िता को किसी को कुछ नहीं बताने की धमकी भी दे डाली। घटना के बाद 17 साल की पीड़िता ने घर पहुंच कर अपने माता-पिता को पूरी आपबीती सुनाई, जिसके बाद बिसरख थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाई।
धमकी देकर किया दुष्कर्म : शिकायत के मुताबिक नाबालिग ने बताया कि वारदात की रात आरोपी मालिक ने पहले लड़की को अपने केबिन बुलाया, फिर उसे धमकाया कि उसने उसे किसी लड़के साथ अकेले में देखा है। अगर उसकी बात नहीं मानेगी तो वो इस बारे में उसके मां बाप को बता देगा। इसके बाद आरोपी ने डरी-सहमी लड़की के साथ जबरदस्ती करते हुए उसकी इज्जत लूट ली। घटना के बाद आरोपी ने लड़की को फिर से डराया और धमकाया कि अगर उसने ये बात किसी को बताई तो वो उसका और भी बुरा हाल करेगा।
नाबालिग कैसे ले रही थी ट्रेनिंग : लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मालिक के खिलाफ धारा 376 (बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) के तहत FIR दर्ज कर ली है, और आरोपी की गिरफ्तार कर लिया है। सेंट्रल नोएडा के एसीपी रमेश पांडे ने बताया कि लड़की मूल रूप से झारखंड की रहने वाली है और 11वीं कक्षा की छात्रा है। इसके साथ ही लड़की नर्सिंग ट्रेनिंग भी कर रही थी। वहीं, बिसरख स्टेशन हाउस अधिकारी अनिल राजपूत ने कहा कि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आखिर एक नाबालिग को नर्सिंग की कैसे ट्रेनिंग दी जा रही थी।
Edited by navin rangiyal