1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 16 year old girl raped in Mumbai, accused male friend and father arrested

मुंबई में 16 वर्षीय लड़की से दुष्‍कर्म, आरोपी पुरुष मित्र और पिता गिरफ्तार

Mumbai
मुंबई। मुंबई में 16 वर्षीय एक किशोरी के साथ बलात्कार एवं उसे गर्भवती करने के आरोप में उसके पुरुष मित्र और पीड़िता के पिता को गिरफ्तार किया गया है। किशोरी की मोहल्ले के एक व्यक्ति से दोस्ती थी। व्यक्ति ने शादी करने का वादा कर उसके साथ बलात्कार किया। बाद में किशोरी के पिता ने उसी के घर पर उसका यौन उत्पीड़न किया।

एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। चेंबूर स्थित तिलक नगर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि किशोरी की मोहल्ले के 32 वर्षीय एक व्यक्ति से दोस्ती थी। अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति ने शादी करने का वादा कर फरवरी में उसके साथ बलात्कार किया। बाद में किशोरी के 41 वर्षीय पिता ने उसी के घर पर उसका यौन उत्पीड़न किया।

उन्होंने बताया कि किशोरी से पूछताछ करने के बाद तिलक नगर पुलिस थाने में दोनों व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के संबद्ध प्रावधानों और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया और एक स्थानीय अदालत ने उन्हें पुलिस की हिरासत में भेज दिया।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
अगला लेख
iPhone यूजर्स के लिए खतरा, भारत सरकार ने जारी की चेतावनी