1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Changur Baba and Neetu on one week police remand

धर्मांतरण रैकेट की जड़ें तलाशेगी ATS, छांगुर बाबा और नीतू एक हफ्ते के पुलिस रिमांड पर

chhangur baba
अवैध धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा और उसकी साथी नीतू उर्फ नसरीन को उत्तर प्रदेश पुलिस का आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) रिमांड पर लेकर गिरोह की गतिविधियों और फंडिंग के बारे में पड़ताल करेगा।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि अवैध धर्मान्तरण के आरोप में एटीएस ने पिछली पांच जुलाई को जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा और नीतू उर्फ नसरीन को गिरफ्तार किया गया था। 
पुलिस महानिदेशक ने धर्मांतरण के इस गिरोह के पूरे नेटवर्क, रैकेट, वित्तीय स्रोत एवं अन्य सभी तथ्यों की गहन जानकारी के लिए निर्देशित किया गया था। उन्होंने बताया कि यूपी एटीएस ने एनआईए कोर्ट से 10  से 16 जुलाई तक दोनो आरोपियों का पुलिस कस्टडी रिमाण्ड प्राप्त किया गया है। इनपुट एजेंसियां Edited by: Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
तहव्वुर राणा के खिलाफ NIA ने ठोका पहला चार्ज, 13 अगस्त तक बढ़ी न्यायिक हिरासत