• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. संत-महापुरुष
  4. what is the real name of dalai lama
Written By WD Feature Desk
Last Modified: शनिवार, 5 जुलाई 2025 (13:30 IST)

99 % नहीं जानते दलाई लामा का असली नाम क्या है?

what is the real name of dalai lama
dalai lama ka naam kya hai: दुनिया में जब भी शांति, करुणा और आध्यात्मिक ज्ञान की बात होती है, तो एक नाम बार-बार सामने आता है, दलाई लामा। तिब्बती बौद्ध धर्म के इस सर्वोच्च आध्यात्मिक नेता को पूरी दुनिया एक शांतिदूत के रूप में जानती है, लेकिन बहुत कम लोगों को यह जानकारी है कि ‘दलाई लामा’ उनका असली नाम नहीं, बल्कि एक उपाधि है। यही कारण है कि अधिकतर लोग उनके वास्तविक नाम से आज भी अनजान हैं।
 
दलाई लामा – एक उपाधि, एक परंपरा
‘दलाई लामा’ तिब्बती बौद्ध धर्म के गेलुग पंथ के सबसे ऊँचे गुरु की उपाधि है, जो पुनर्जन्म के सिद्धांत पर आधारित होती है। जब एक दलाई लामा का देहांत होता है, तो माना जाता है कि वह एक नए रूप में पुनः जन्म लेते हैं, और उनका अगला अवतार खोजा जाता है। वर्तमान दलाई लामा इस परंपरा के 14वें तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु हैं, और उन्होंने पूरी दुनिया को अपने विचारों, साधना और जीवनशैली से प्रभावित किया है।
 
दलाई लामा का असली नाम क्या है?
बहुत कम लोग जानते हैं कि दलाई लामा का असली नाम तेनज़िन ग्यात्सो (Tenzin Gyatso) है। इनका जन्म 6 जुलाई 1935 को तिब्बत के ताक्सेर नामक गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। जानकारी अनुसार, जन्म के समय उनका नाम ल्हामो थोन्कप (Lhamo Thondup) रखा गया था। बाद में जब इन्हें 2 वर्ष की उम्र में 13वें दलाई लामा का पुनर्जन्म घोषित किया गया, तब इन्हें मठ में लाया गया और उनका नाम आधिकारिक रूप से ‘तेनजिन ग्यात्सो’ रखा गया।
 
तेनजिन ग्यात्सो
तेनजिन ग्यात्सो को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चूका है। उन्होंने चीन द्वारा तिब्बत पर कब्जे के बाद भी हथियार नहीं उठाए, बल्कि अहिंसा और संवाद का रास्ता अपनाया। यही नहीं, भारत में निर्वासन के बाद उन्होंने धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) को अपना नया आध्यात्मिक केंद्र बनाया, जहां वे आज भी लोगों को ध्यान, करुणा और मानवता का पाठ पढ़ा रहे हैं।
 
दलाई लामा का नाम क्यों छिप जाता है लोकप्रिय पहचान में?
असल में, जब कोई व्यक्ति दलाई लामा बनता है, तो उसकी व्यक्तिगत पहचान पीछे छूट जाती है और वह एक परंपरा का प्रतिनिधि बन जाता है। उनकी पहचान ‘दलाई लामा’ के रूप में ही मशहूर होती है और लोग उनके असली नाम की ओर ध्यान नहीं देते। यही कारण है कि 99 प्रतिशत लोग आज भी नहीं जानते कि इस महान संत का असली नाम क्या है। 


अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 
ये भी पढ़ें
कैलाश पर्वत के शिखर पर आज तक कोई क्यों नहीं चढ़ पाया?