सम्बंधित जानकारी
- भैयाजी जोशी के बयान से महाराष्ट्र में सियासी बवाल, कहा- बहुत दिन तक पूर्व CM नहीं रहेंगे फडणवीस
- ट्रंप परिवार के साथ ताज का दीदार नहीं करेंगे पीएम मोदी
- लोग भी आएंगे जश्न भी होगा लेकिन ट्रंप मोदी बात क्या करेंगे
- PM Modi से धार्मिक स्वतंत्रता पर बात करेंगे ट्रंप, CAA और NRC पर भी होगी चर्चा
- ट्रंप के कार्यक्रम में जय-जय कारा, मोटेरा स्टेडियम में क्या खास करना चाहते हैं कैलाश खेर
Krishna Bose | सुभाष चंद्र बोस के भतीजे शिशिर बोस की पत्नी पूर्व सांसद कृष्णा बोस का निधन
कोलकाता। शिक्षक से राजनीतिज्ञ बनीं कृष्णा बोस का शनिवार सुबह निधन हो गया। वे 89 वर्ष की थीं और आयु संबंधी बीमारियों से ग्रसित थीं। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि जादवपुर निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व तृणमूल कांग्रेस सांसद बोस कुछ समय से बीमार चल रही थीं।
उनके बेटे सुमंत्रा बोस ने बताया कि वे आयु संबंधी बीमारियों से ग्रसित थीं। कुछ दिनों पहले उन्हें दूसरा स्ट्रोक आया था और वे आईसीयू में भर्ती थीं। कृष्णा बोस की शादी सुभाष चंद्र बोस के भतीजे शिशिर बोस से हुई थी।
कृष्णा बोस सबसे पहले वर्ष 1996 में लोकसभा सांसद चुनी गईं और उसके बाद 1998 और 1999 में भी जीतकर लोकसभा पहुंचीं। बोस के 2 बेटे सुगाता और सुमंत्रा के अलावा बेटी शर्मिला हैं। (Photo Corstey : Twitter)
